आरोन: रिजोदा रोड पर सीमेंट फैक्ट्री के पास खेत में बने मकान में आग, लाखों का नुकसान
Aron, Guna | May 23, 2026 आरोन थाना के रिज़ोदा रोड पर सीमेंट फैक्ट्री के पास 22 मई शुक्रवार दोपहर को खेत पर बने मकान में आग लग गई। 23 मई को थाने में दर्ज मामले में फरियादी रुस्तम वेग ने कहा, खेती किसानी का पूरे महंगे उपकरण अन्य सामग्री रखी थी जल गया। फायर ब्रिगेड और पुलिस पहुंची आग पर काबू पाया, लाखों का नुकसान हुआ है। एक बच्ची के बयानों पर अज्ञात शख्स पर आग लगाने की आशंका है।