टिब्बी: दुबई भेजने के नाम पर ठगी: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर लवजोत भंगू और आकाशदीप धालीवाल पर टिब्बी थाने में दर्ज हुआ मुकदमा
टिब्बी थाना क्षेत्र में विदेश भेजने और वहां काम दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मसानी निवासी अकबर अली की शिकायत पर कथित समाज-सेवी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर लवजोत भंगू तथा उसके साथी आकाशदीप धालीवाल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़ित ने रिपोर्ट में बताया कि उसका पुत्र आरिफ खान दुबई जाने का इच्छुक था ।