भीलवाड़ा: प्रताड़ना से परेशान दो बच्चों की मां ने जहर खाकर दी जान, कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने किया प्रदर्शन
जिले के आसींद थाना क्षेत्र के सेमला का बाड़िया गांव में एक हृदयविदारक मामला सामने आया है। यहां कथित मानसिक प्रताड़ना से परेशान 30 वर्षीय महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतका ललिता, स्वर्गीय हेम सिंह की पत्नी थी। घटना के बाद परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी पर प्रदर्शन शुरू कर दिया।