महाराजगंज: सुनहरा गांव में मसीन में चारा काटते समय गर्भवती महिला को सर्प ने डसा, हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल किया गया रेफर
8 जुलाई बुधवार की दोपहर 2:00 बजे सर्प दंश के शिकार हुई गर्भवती महिला की हालत बिगड़ने लगी, डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घर में चारा मशीन में चारा काटने के दौरान चारे के बोझ से निकले सर्प ने महिला के हाथ में डस लिया था। महिला चीख पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया। जहां स्थिति नाजुक हो गई।