हसनपुर: हसनपुर में गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत
जानकारी के अनुसार, नसरोल थाना इस्लामनगर, जनपद बदायूं निवासी मनीष (30) पुत्र सूरज और धर्मेंद्र पुत्र मनोज अपनी बाइक पर सवार होकर दिल्ली की एक जूता-चप्पल फैक्ट्री में काम करने जा रहे थे। हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव मंगरौला स्थित गंगा एक्सप्रेसवे पर एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों बाइक समेत हाईवे पर गिर गए।