पीपलदा: चिकित्सा विभाग की 731 टीमों ने मौसमी बीमारियों व डेंगू की रोकथाम के लिए जिले में 10581 घरों का किया सर्वे
Pipalda, Kota | May 24, 2024 मच्छर जनित डेंगू, मलेरिया आदि मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए ’’कोटा को कामयाब बनाना है डेंगू का हराना है’’ अभियान के तहत शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की 731 टीमों ने जिलेभर में 10581 घरों का सर्वे कर एंटी लार्वा गतिविधियां की। सप्ताह में एक बार घरों के टंकी, कूलर आदि की सफाई करने के लिए प्रेरित किया, डेंगू से बचाव-रोकथाम के उपाय बताए।