हाजीपुर: DM वैशाली के नेतृत्व में पंचायत स्तर पर “सहयोग शिविर” का व्यापक अभियान, घर के नजदीक ही मिलेगा समस्याओं का समाधान
वैशाली DPRO प्रेस रिलीज जारी करके रविवार को शाम लगभग 6 बजे बताया जिला पदाधिकारी वैशाली वर्षा सिंह के नेतृत्व में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु पंचायत स्तर पर “सहयोग शिविर” आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में आदेश जारी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं, ताकि प्रशासनिक सेवाएं सीधे आम जनता तक पहुंच सकें।