इटावा: फ्रेंड्स कालोनी इलाके में मिले शव मामले में परिजनों ने एसएसपी से मुलाकात की, साथी पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया
Etawah, Etawah | Sep 23, 2024 फ्रेंड्स कालोनी इलाके में बीते दिन मिले युवक के शव मामले में परिजनों ने एसएसपी से मुलाकात की वहीं साथी पर हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है। बताया गया कि कोतवाली इलाके के रहने वाले युवक का शव बीते दिन मिला था जिसको लेकर पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। वहीं परिजनों ने एसएसपी से मुलाकात कर सख्त कार्यवाही करने की मांग की है।