इटावा: सिविल लाइन इलाके के डायट में प्रशिक्षण के दौरान अध्यापक की मौत, डॉक्टर ने किया मृत घोषित, परिजनों में मचा कोहराम
Etawah, Etawah | Sep 23, 2024 सिविल लाइन इलाके के डायट में प्रशिक्षण के दौरान अध्यापक रवीन्द्र कुमार की मौत हो गई है। बताया गया कि अजीत नगर के रहने वाले रवीन्द्र कुमार बढ़पुरा इलाके के कंपोजिट विद्यालय में तैनात है जो कि डायट में गणित किट की प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए पहुंचे, जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।