इटावा: सदर कोतवाली इलाके के रामलीला ग्राउंड के पास दबंगों ने युवक के साथ की मारपीट, जिला अस्पताल में इलाज जारी
Etawah, Etawah | Sep 23, 2024 सदर कोतवाली इलाके में युवक के साथ दबंगों ने की मारपीट, जिला अस्पताल में इलाज़ जारी है। मामला कोतवाली इलाके के रामलीला ग्राउंड के पास का है। लवी वरिषी का कल कुछ युवकों से झगड़ा हुआ था, जिसके बाद आज समझौते के लिए बुलाया गया। तभी 5 से 6 लोगों ने मिलकर युवक साथ लाठी और बेल्टों से मारपीट कर दी, जिससे युवक घायल हो गया। युवक का जिला अस्पताल में इलाज़ जारी है।