रॉबर्ट्सगंज: जमीन खाली करने को लेकर प्रशासन द्वारा दिए गए नोटिस के विरोध में मुसहीं के ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
कलेक्ट्रेट में मुसहीं गांव के ग्रामीणों ने बुधवार दोपहर 2 बजे जमकर प्रदर्शन किया,ग्रामीणों का कहना था की हम सभी लोग मूसहीं गांव के रहने वाले हैं प्रशासन ने जमीन खाली करने का नोटिस दिया है,जबकि उन्हें पूर्व में यहां पर पट्टा दिया गया था लेकिन पट्टा निरस्त करके अब कहा गया कि वह रास्ते पर काबिज हैं प्रशासन ने उन्हें नोटिस दिया है इसी नोटिस का वह विरोध कर रहे है