भीलवाड़ा: स्वस्थ भारत का संदेश लेकर दौड़े चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, आईसीएआई भीलवाड़ा शाखा ने निकाली स्वास्थ्य जागरूकता मैराथन
द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रविवार सुबह आईसीएआई भीलवाड़ा शाखा की ओर से स्वास्थ्य जागरूकता मैराथन का आयोजन किया गया। मैराथन में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, सीए विद्यार्थियों तथा शहरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।