मखदुमपुर: संतोष सुमन के 5वीं बार मंत्री बनने पर मखदूमपुर में हुआ अभिनंदन समारोह
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन को लगातार पांचवीं बार बिहार सरकार में मंत्री बनाए जाने पर गुरुवार के दिन 12 बजे मखदूमपुर बाजार स्थित एक निजी रेस्ट हाउस में अभिनन्दन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से लाद दिया।