बहरोड़: डॉक्टर बोले- फोटो दिखाओ, परिजन पूरा कोबरा ही अस्पताल ले आए; बहरोड में सांप के डसने से युवक हुआ भर्ती
Behror, Alwar | Jun 3, 2026 बहरोड़ क्षेत्र के मांचल गांव में बुधवार को एक अनोखा मामला सामने आया, जब सांप के डसने के बाद परिजन इलाज के लिए घायल युवक के साथ उस कोबरा को भी अस्पताल ले आए जिसने उसे काटा था। अस्पताल में कोबरा पहुंचते ही मरीजों और उनके परिजनों में हड़कंप मच गया।