प्रयागराज: GRP पुलिस ने प्रयाग जंक्शन से एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 6 मोटरसाइकिल की बरामद
पुलिस अधीक्षक रेलवे द्वारा रेलवे स्टेशन सर्कुलेटिंग एरिया और ट्रेनों में बढ़ती चोरी की घटनाओं की रोकथाम के मद्देनजर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अभियुक्त ज्ञानेंद्र कुमार कश्यप उर्फ राहुल कश्यप निवासी दलपतपुर खमरिया थाना औराई जनपद भदोही को पुलिस ने प्रयाग जंक्शन से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की 6 बाइक बरामद हुई हैं।