प्रयागराज: स्वराज भवन के सामने छात्रों के दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
कर्नलगंज थाना क्षेत्र के स्वराज भवन के सामने स्थित कैफे में छात्रों के दो गुटों ने आपस में जमकर मारपीट की तथा कैफे के बाहर भी छात्रों के दोनों गुटों ने एक-दूसरे के साथ जमकर मारपीट की। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। कर्नलगंज पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।