प्रयागराज: प्रयागराज STF यूनिट ने ₹15000 के इनामी अभियुक्त को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज में एसटीएफ यूनिट प्रयागराज प्रभारी अनिल सिंह के नेतृत्व में एसटीएफ टीम ने ₹15000 के इनामी अभियुक्त शोभित सिंह को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा व कारतूस भी बरामद हुआ है। अभियुक्त पर जनपद हमीरपुर में एक मुकदमे में ₹15000 का इनाम घोषित हुआ था।