प्रयागराज: फोर्ड रोड चौराहे पर दो गुटों में जमकर हुई मारपीट
गुरुवार को फोर्ड रोड चौराहे पर फ्लाई ओवर के नीचे गीता निकेतन के बगल पेट्रोल पंप के सामने हो रही थी जमकर मारपीट। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर हुई वायरल। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है की, दो गुटों में मारपीट हो रही है, जिसमें से एक व्यक्ति सर से खून निकलता नजर आ रहा है। और दोनों पक्षों द्वारा अपशब्द भाषा का प्रयोग किया जा रहा है। पुलिस दोनों को थाने ले गई ।