गोला: बड़हलगंज में बाइक सवारों ने मां-बेटे को पीटा, टक्कर के बाद विवाद में दो आरोपियों पर दर्ज हुआ केस
गोरखपुर के बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार दो युवकों ने एक मां और उसके बेटे पर हमला कर दिया। पहले बाइक से टक्कर मारी गई, फिर विरोध करने पर मारपीट की गई। बेटे को बचाने आई मां को भी पीटा गया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।