राजमहल: राजमहल शहर के नया बाजार में बिजली के करंट से 9 वर्षीय बालक झुलसा, अस्पताल में भर्ती
राजमहल शहर के नया बाजार में बिजली तार की चपेट में आने से एक 9 वर्षीय बालक झुलस गया। गुरुवार को पूर्वाह्न करीब 12 बजे जानकारी मिली कि अख्तर शेख के 9 वर्षीय पुत्र रेहान शेख घर में खेलने के क्रम में लीकेज बिजली तार के संपर्क में आ गया। जिससे वह झुलस गया। परिजनों ने आनन-फानन में उक्त बालक को इलाज के लिए राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया।