मिर्ज़ापुर: कोतवाली शहर के थाना समाधान दिवस में एसपी सिटी व सीओ सिटी ने फरियादियों की सुनी फरियाद, 5 मामलों का मौके पर किया निस्तारण
शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के द्वितीय व चतुर्थ शनिवार को जनता की समस्याओं को सुनने के लिए थाना समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है उसी कड़ी में शनिवार की दोपहर लगभग 12:00 थाना कोतवाली शहर में एसपी सिटी सीओ सिटी ने फरियादियों की फरियाद सुनी कुल 7 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए थे जिसमें से मौके पर पांच मामलों का निस्तारण कर शेष मामलों में टीम रवाना की गई।