वैर: 124 ग्राम गांजे के साथ बुजुर्ग महिला को किया गया गिरफ्तार
Weir, Bharatpur | Jun 27, 2026 भरतपुर जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत वैर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 124 ग्राम गांजा के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गांजा बिक्री के 460 रुपये और 421 खाली सिगरेट पेपर भी बरामद किए हैं।