आरा: आरा में सजा गणपति बप्पा का भव्य दरबार, 25 साल से शिवसेना कर रही है प्रतिमा की स्थापना
Arrah, Bhojpur | Sep 14, 2026 आरा की पावन धरती पर सोमवार को गणपति बप्पा का भव्य दरबार सज गया। रमना मैदान स्थित हनुमान मंदिर के समीप शिवसेना की भोजपुर इकाई की ओर से गणपति बप्पा की विधि-विधान से स्थापना की गई। गणेश चतुर्थी के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम में सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था।पूजा-अर्चना और मंत्रोच्चार के बीच गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित की गई।