मोहनलालगंज: थाना गोसाईगंज में समाधान दिवस के अवसर पर अफसरों ने सुनी फरियादियों की शिकायतें
थाना गोसाईगंज में आज समाधान दिवस का आयोजन हुआ। डीसीपी दक्षिणी तेजस्वरूप सिंह द्वारा जनशिकायतों की सुनवाई कर शिकायतों के समयवद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। समाधान दिवस में पुलिस और भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई हुई। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने जमीन से संबंधित सर्वाधिक मामलों को सुनकर निस्तारण कराया।