खलीलाबाद: संतकबीरनगर में मिशन शक्ति 5.0 के तहत 9 स्थानों पर बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित, 568 महिलाओं ने लिया हिस्सा
उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर महिला सशक्तिकरण और जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए जनपद संतकबीरनगर में मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत बहू-बेटी सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत जनपद के 9 विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित हुए, जिनमें कुल 568 महिलाओं और बालिकाओं ने सहभागिता की। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन तथा