कसिया: बुद्ध इंटर कॉलेज में हुए भाजपा के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक
बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर में बृहस्पतिवार को भाजपा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें कुशीनगर विधानसभा के कुशीनगर मंडल, कसया देहात, साखोपार मंडल, कुबेर स्थान मंडल, टेकुआटार मंडल के बूथ अध्यक्ष शामिल थे। इसमें मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक थे।