मुरैना नगर: ई-रिक्शा चालक का आरोप: नेशनल हाइवे से अपहरण कर जनकपुर ले गए, मारपीट कर जूतों की माला पहनाई, पुलिस जांच जारी
मुरैना शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में जतावर निवासी ई-रिक्शा चालक भरत जाटव ने आरोप लगाया कि शनिवार शाम हाइवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली लगाकर कुछ लोगों ने उसे जबरन पकड़ लिया। आरोप है कि हमलावर उसे जनकपुर गांव ले गए, जहां पुरानी रंजिश के चलते मारपीट कर जूतों की माला पहनाकर घुमाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे मुक्त कराया, मामले की जांच जारी है।