महोबा: फतेहपुर बजरिया में दलित परिवार की जमीन पर कब्जे का आरोप, केस जीतने के बाद भी पीड़िता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई
Mahoba, Mahoba | Jul 7, 2026 कलावती ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अपनी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत की। पीड़िता का आरोप है कि दिल्ली में पति के इलाज के दौरान दबंगों ने जमीन पर कब्जा कर लिया। वापस लौटने पर विरोध करने पर जातिसूचक शब्द कहकर गालियां दी गईं और धमकाया गया। पीड़िता का कहना है कि वह तहसील से मुकदमा जीत चुकी हैं, फिर भी कब्जा नहीं हटाया जा रहा।