देेेवरिया: प्राथमिक विद्यालय भटवलिया से दस्तक अभियान की शुरुआत, स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर दस्तक देगी: सीएमओ
Deoria, Deoria | Jul 11, 2025 देवरिया में शुक्रवार को सुबह 11 बजे से 'दस्तक अभियान' की शुरुआत सीएमओ डॉ. अनिल गुप्ता ने प्राथमिक विद्यालय भटवलिया से की। अभियान के तहत 31 जुलाई तक आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर बुखार, खांसी, मलेरिया, टीबी, कालाजार जैसी बीमारियों और कुपोषण के मामलों को चिन्हित करेंगी। सीएमओ ने बताया कि 2840 आशा कार्यकर्ताओं की टीमें अभियान में जुटेंगी।