पिंड्रा: फूलपुर में दिनदहाड़े LPG गैस सिलेंडर चोरी, पुलिस ने CCTV के आधार पर अभियुक्त को किया गिरफ्तार
वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र के बाबतपुर बाजार में विगत दिनों एलपीजी गैस सिलेंडर चोरी होने का वीडियो वायरल हुआ। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने अभियुक्त की पहचान किया। शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।