जलालाबाद: जरियनपुर तिराहे से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जलालाबाद पुलिस की बड़ी कामयाबी
शाहजहांपुर। जलालाबाद पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने और फर्जी दस्तावेजों के सहारे निकाह कराने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार फर्रुखाबाद निवासी रुआबशेर उर्फ राहुल पर आरोप है कि उसने युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाए