नवगछिया: सहायक पुलिस अधीक्षक ने किया रंगरा थाना का निरीक्षण
सहायक पुलिस अधीक्षक सायम रजा ने मंगलवार को रंगरा थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के संधारण, लंबित कांडों की स्थिति और थाना परिसर के रख-रखाव की समीक्षा की। उन्होंने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, अभिलेखों को अद्यतन रखने और पुलिस कार्यप्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए