लखीमपुर खीरी जिले में राजकीय जिला पुस्तकालय पर ₹500 मासिक शुल्क लगाए जाने के विरोध में मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के बैनर तले छात्र जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) कार्यालय पहुंच गए। यहां छात्रों और अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिससे माहौल गरमा गया।