आगरा: थाना सदर बाजार अंतर्गत चौकी एकता क्षेत्र स्थित अस्पताल के बाहर से अज्ञात चोर ने मोटर साइकिल की चोरी,सीसीटीवी वायरल
Agra, Agra | Mar 22, 2024 आगरा की थाना सदर बाजार अंतर्गत चौकी एकता स्थित एक अस्पताल के बाहर से शातिर अज्ञात चोर मोटर साइकिल चोरी कर ले गया। चोरी की वारदात अस्पताल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गयी। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हैं। सदर बाजार पुलिस ने पीड़ित की लिखित शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी हैं।