आगरा: लोकसभा चुनाव को लेकर डीआईजी होमगार्ड संजीव शुक्ला ने पुलिस लाइन स्थित प्रशांत मेमोरियल हॉल में की बैठक, दी जानकारी
Agra, Agra | Mar 22, 2024 लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद पुलिस प्रशासन के साथ-साथ होमगार्ड के जवानों ने भी अपनी कमर कस ली है। इसी को लेकर पुलिस लाइन स्थित प्रशांत मेमोरियल हॉल में होमगार्ड डीआईजी संजीव शुक्ला ने एक बैठक की है। इस बैठक में उन्होंने ड्यूटीज को लेकर चर्चा की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।