शहपुरा: बरखेड़ा में अनियंत्रित मोटरसाइकिल हादसा, युवक गंभीर रूप से घायल
बरखेड़ा के पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को शहपुरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना सोनबरसा से ददर जाते वक्त हुई। पुलिस जांच में लगी है।