मूंडवा: बूटाटी गांव में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई में एक आरोपी गिरफ्तार, 4.45 ग्राम एमडी और 51 पव्वे जब्त
Mundwa, Nagaur | Oct 24, 2024 कुचेरा थाना पुलिस ने गुरुवार को बूटाटी में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम को लेकर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। वहीं उसके कब्जे से 4.45 ग्राम एमडी व 51 अवैध देशी शराब के पव्वे किए जब्त। पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना मिलते पर बूटाटी गांव की सरहद पर आरोपी विष्णु सिंह को गिरफ्तार कर कारवाई को अंजाम दिया गया।