महोबा: नयापुरा नैकाना में मारपीट और जातिसूचक टिप्पणी का आरोप, रिपोर्ट न होने पर पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार
Mahoba, Mahoba | Apr 22, 2026 मारपीट और जातिसूचक टिप्पणी का मामला सामने आया है। निवासी ओमप्रकाश को पड़ोसी ने गाली-गलौज के बाद लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। आरोप है कि आरोपी ने जातिसूचक शब्द कहे और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का कहना है कि मेडिकल के बावजूद कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा रही। परेशान होकर वह बुधवार को एसपी कार्यालय पहुंचा और न्याय की गुहार लगाई।