बिंदकी: केवाई गांव में घरेलू जमीनी विवाद के चलते झगड़े में घायल अधेड़ की इलाज के दौरान हुई मौत
फतेहपुर जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के केवाई गांव में घरेलू जमीनी विवाद के चलते बुधवार को रमाकांत कछवाह उम्र लगभग 50 वर्ष तथा उनके भाई फूल सिंह से झगड़ा हो गया था। झगड़े के दौरान रमाकांत घायल हो गए थे। जिनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से हैलट कानपुर रेफर कर दिया गया था। हैलट अस्पताल कानपुर में बुधवार तथा गुरुवार की मध्य रात करीब 12:00 बजे मौत हो गई।