समस्तीपुर: चकश्याम में जमीनी मामले को लेकर एक ही परिवार के पांच सदस्यों के साथ मारपीट
विक्रमपुर बांदे गांव के रहने वाले बलदेव राय ने बताया कि वे टेंपो चलाने का काम करते हैं। ताजपुर से सवारी को छोड़कर चकश्याम होते भी अपने घर आ रहे थे। उसी दौरान जमीनी विवाद को लेकर विरोधी उन्हें घेर कर मारपीट करने लगा। फोन के जरिए उन्होंने अपने परिवार को सूचित किया। परिवार के चार सदस्य वहां पहुंचे। उन्हें भी मारपीट कर जख्मी कर दिया गया।