सिंगरौली: विकसित भारत संकल्प यात्रा का वार्ड 30 में किया गया आयोजन, सिंगरौली विधायक ने हितग्राहियों को दिया हितलाभ
वार्ड 30 में आयोजित विकशित भारत संकल्प यात्रा शिविर का सुभारंभ सिंगरौली विधानसभा के विधायक श्री राम निवास शाह, नगर निगम अध्यक्ष श्री देवेश पाण्डेय भाजपा जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता, सहित उपस्थित जन प्रतिनिधियो द्वारा किया गया।इस अवसर पर विधायक श्री शाह ने लाभार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गांरटी में दम है। परिणामस्वरूप बड़ी संख्या में लाभार्थी यात्रा से जुड़ रहे हैं। सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति को खुशहाल व आत्मनिर्भर बना रही है।