सुल्तानगंज: अजगैबीनाथ धाम घाट से श्रद्धालु का iPhone 13 चोरी, सुल्तानगंज थाने में मामला दर्ज
सुल्तानगंज स्थित अजगैबीनाथ धाम घाट पर स्नान के दौरान एक श्रद्धालु का महंगा मोबाइल फोन चोरी हो गया। इस संबंध में झारखंड के बोकारो जिला अंतर्गत बालीडीह ओपी क्षेत्र के तुपकाडिह कनेरी निवासी अजय कुमार सिंह, पिता हरकलाल सिंह ने सुल्तानगंज थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में उन्होंने बताया कि 29 जून को दोपहर करीब एक बजे अजगैबीनाथ धाम घाट पर