लखीसराय: जिला परिषद आवास सा डाक बंगले का लखीसराय उप विकास आयुक्त कुंदन कुमार ने किया निरीक्षण
लखीसराय जिले के जिला परिषद अध्यक्ष आवास और डाक बंगला स्थित निरीक्षण भवन में व्याप्त विसंगति दूर करने को लेकर मंगलवार को उप विकास आयुक्त लखीसराय कुंदन कुमार ने जायजा लिया। जल भराव दूर करने को सोखता बनाने, चहारदीवारी ऊंचा करने, साफ सफाई, रंग रोगन और मरम्मत सहित नाला निर्माण करने की ज़रूरत पर बल देते हुए विभागीय कर्मियों को निर्देशित भी किया।