राहे: भाजपा ने राहे में किया संकल्प सभा का आयोजन
Rahe, Ranchi | Jun 16, 2025 भाजपा राहे मंडल के कार्यकर्ताओं ने सोमवार शाम 7 बजे लोवाहातू पंचायत पार्टी कार्यालय में मोदी सरकार के 11 साल पूरा होने पर गरीब सुशासन गरीब कल्याण के उपलब्धि में मंडल स्तरीय विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया। संकल्प सभा का अध्यक्षता मंडल महामंत्री मेघनाथ महतो ने की। जिला की प्रभारी के रूप में खिजरी विधानसभा के पूर्व विधायक रामकुमार पाहान मौजूद रहे।