राहे: सर्टिफिकेट जारी नहीं होने से राहे प्रखंड के छात्र परेशान
Rahe, Ranchi | Jun 13, 2025 आजसू पार्टी राहे प्रखंड कमिटी का प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार दिन के 2 बजे राहे सीओ जया शंखी मुरमू से मुलाकात के प्रखंड में लंबित जाति, आवासीय, आय प्रमाण निर्गत करने की ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन के माध्यम से राहे आजसू पार्टी ने कहा कि स्कूल, कॉलेज में नामांकन होने के समय कार्यालय के लापरवाही से सैकड़ों प्रमाण पत्र लंबित है।