राहे: राहे में माकपा रांची पूर्वी जिला कमिटी की बैठक संपन्न हुई
Rahe, Ranchi | Jun 14, 2025 राहे में रांची पूर्वी जिला कमिटी की बैठक राहे में शनिवार 4 बजे पांडूराम मुंडा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, ।बैठक में माकपा झारखंड राज्य सचिव मंडल सदस्य समीर दास एवं सुफल महतो मौजूद थे। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया जिसमें 9 जुलाई को ट्रेड यूनियनों के देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में माकपा एवं वाम दल सड़क में उतरने का काम करेगी।