राहे: प्रशासन ने राहे में अवैध बालू से लदे दो टिप्पर किए जब्त
Rahe, Ranchi | Jun 15, 2025 अवैध बालू परिवहन की सूचना पर राहे सीओ जया शंखी मुरमू ने शनिवार रात 4 बजे राहे - टाटीसिलवे सड़क पर अवैध रूप में बालू लदा दो टीपर टर्बो को पकड़ा। प्रशासन के समक्ष ही एक टर्बो चालक ने फूर्ति से बालू को गिरा दिया। हालांकि दोनों वाहनों को सीओ जया शंखी मुरमू ने जब्त कर राहे थाना को सुपुर्द किया है।