शामली: ग्राम पंचायत सहायकों ने विभिन्न मांगों को लेकर शामली कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
Shamli, Shamli | Jun 1, 2026 सोमवार की दोपहर करीब 1 बजे ग्राम पंचायत सहायकों ने शामली कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एमएलसी को सौंपा गया, जिसमें पर्याप्त मानदेय, ग्राम पंचायत अधिकारी की भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने व सहायकों के परिवारों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने आदि की मांग उठाई।