गुलाना: नाबालिग बालिका के अपहरण के मामले में दो आरोपियों को न्यायालय ने भेजा जेल, अकोदिया थाना पुलिस ने किया था गिरफ्तार
अकोदिया निवासी नाबालिग बालिका के अपहरण के मामले में अकोदिया थाना पुलिस द्वारा पकड़े गए दो आरोपियों को न्यायालय ने जेल भेज दिया है। शुक्रवार शाम को अकोदिया थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार 23 मार्च को अकोदिया निवासी नाबालिग बालिका लापता हो गई थी। जिस पर अपहरण का केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। जिस पर पुलिस टीम को बालिका को ढूंढने में सफलता मिली।