गुलाना: ग्राम अमलावती में नाली खोदने की बात को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों पर दर्ज किया केस
अकोदिया थाना क्षेत्र के ग्राम अमलावती में नाली खोदने की बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें जमकर लाठी डंडे चले। जिसमे दोनों पक्ष के 9 लोग घायल हुए। मामले में अकोदिया थाना पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। अकोदिया थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मामले में दोनों पक्ष की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किए गए हैं।